विदेश

‘अगर हमपर हमला किया तो...’, तालिबान ने पाकिस्तान को दिखाई औकात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘अगर हमपर हमला किया तो...’, तालिबान ने पाकिस्तान को दिखाई औकात

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से तनाव व्याप्त है. इस बीच, तालिबान ने एक बार फिर से पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है.

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान की सीमा में सैन्य कार्रवाई करता है तो अपने मुल्क की संप्रभुता की रक्षा की जाएगी और पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

दरअसल, जबीहुल्लाह ने शुक्रवार को अल अरबिया इंग्लिश को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें जबीहुल्लाह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी.

जबीहुल्लाह ने इंटरव्यू में कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान की कार्रवाई निंदनीय है.

अफगानिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई को संप्रभुता का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसी स्थिति में अफगानिस्तान अपने क्षेत्र की रक्षा करेगा.

तालिबान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान में गरजा अफगानिस्तान, तालिबानी लड़ाकों ने चार एयरबेस पर की एयरस्ट्राइक TTP को लेकर दोनों देशों में विवाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव का एक प्रमुख कारण तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP से जुड़ा हुआ है.

पाकिस्तान आरोप लगाता है कि TTP से जुड़े आतंकवादी अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमलों की योजना बनाने और उनको बाद में अंजाम देने के लिए काम करते हैं. हालांकि, तालिबान ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है.

जबीहुल्लाह का कहना है कि अफगानिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी दूसरे देश के खिलाफ सशस्त्र गतिविधियों के लिए नहीं होने देता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों का जिम्मेदार अफगानिस्तान को नहीं ठहराना चाहिए.

तालिबान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pak-Afghan War: तालिबान के साथ एक कप चाय पीना भारी पड़ गया, पाकिस्तानी डिप्टी पीएम बोले- आज तक चुका रहे उसकी कीमत हाल में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा था कि अफगानिस्तान से पैदा होने वाले आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए वह आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई कर सकता है.

इंटरनेशनल कानूनों के आधार पर वह ऐसा करेगा.

पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई के आरोप अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कुछ समय में कई बार सैन्य टकराव तक पहुंच चुका है. अफगान पक्ष ने पाकिस्तान पर अपने क्षेत्र में हवाई हमले करने के आरोप लगाए हैं.

जून में अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए गए हवाई हमलों में लोगों के मारे जाने की बात कही थी.

पाकिस्तान की ओर से इन घटनाओं को अपनी सुरक्षा चिंताओं और सीमा पार आतंकवाद के संदर्भ में देखा गया है.

तालिबान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Kabul Attack: काबुल में पाकिस्तान ने अलग-अलग दो जगहों पर किए हवाई हमले, तालिबान ने कहा- हम सभी सुरक्षित वहीं, पाकिस्तान में भी अफगान सीमा से जुड़े इलाकों में आतंकवादी हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. 18 सितंबर को खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में एक मस्जिद और पुलिस परिसर के पास हुए हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत और करीब 80 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई.

रिपोर्टों में इस हमले के पीछे पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका जताई गई है.

तालिबान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Afghanistan: तालिबान ने अफगानिस्तान में बंद किया इंटरनेट, लड़कियों की पढ़ाई पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।