अगस्त तक केंद्र सरकार की कुल आय 13.67 लाख करोड़ रुपये
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 01, नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक केंद्र सरकार की आय और खर्च के आंकड़े सामने आए हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस अवधि में केंद्र सरकार की कुल आय 13 लाख 67 हजार 709 करोड़ रुपये रही, जो पूरे वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 37.5 प्रतिशत है।
कुल आय में 8 लाख 37 हजार 921 करोड़ रुपये शुद्ध कर राजस्व और 4 लाख 54 हजार 549 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व से प्राप्त हुए। वहीं, 75 हजार 239 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों से मिले।
इस अवधि में केंद्र सरकार ने राज्यों को उनके हिस्से के कर के रूप में 5 लाख 90 हजार 391 करोड़ रुपये जारी किए।
अप्रैल से अगस्त के बीच केंद्र सरकार का कुल खर्च 20 लाख 77 हजार 958 करोड़ रुपये रहा, जो पूरे वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 38.9 प्रतिशत है। इसमें 15 लाख 68 हजार 9 करोड़ रुपये राजस्व मद और 5 लाख 9 हजार 949 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में खर्च किए गए।
वहीं, अप्रैल से अगस्त के दौरान ब्याज भुगतान पर केंद्र सरकार ने 5 लाख 14 हजार 810 करोड़ रुपये खर्च किए। वित्त मंत्रालय के ये आंकड़े अगस्त तक केंद्र सरकार की आय और व्यय की स्थिति को दर्शाते हैं। फ़ाइल फ़ोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
केंद्र सरकार की आय के आँकड़े वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पाँच महीनों के लिए जारी हुए हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल से अगस्त तक सरकार की कुल आय 13.67 लाख करोड़ रुपये रही, जिसमें शुद्ध कर राजस्व 8.37 लाख करोड़ और गैर‑कर राजस्व 4.54 लाख करोड़ शामिल हैं। यह डेटा बजट की प्रगति और राजकोषीय स्वास्थ्य का आकलन करने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिखाता है कि सरकार को अपने खर्चों और ऋण दायित्वों को पूरा करने के लिए कितनी आय उपलब्ध है। आम जनता पर इसका असर कर भार, सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता और भविष्य क