व्यापार

अगस्त में सकल GST संग्रह ₹2 लाख करोड़ के करीब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अगस्त में सकल GST संग्रह ₹2 लाख करोड़ के करीब

सितंबर 01, नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक और अच्छी खबर सामने आई है। अगस्त महीने में देश का सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

वहीं, आयात से मिलने वाला राजस्व 29 प्रतिशत बढ़कर 62 हजार 604 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।अगस्त में सकल केंद्रीय जीएसटी संग्रह 38 हजार 413 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 46 हजार 316 करोड़ रुपये, जबकि एकीकृत जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। वहीं, इस दौरान रिफंड बढ़कर 31 हजार 795 करोड़ रुपये हो गया।

रिफंड को समायोजित करने के बाद अगस्त में शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।