राज्य

अग्निवीर भर्ती 2026-27 : ऑनलाइन परीक्षा पास युवाओं को शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अग्निवीर भर्ती 2026-27 : ऑनलाइन परीक्षा पास युवाओं को शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण

दुर्ग। अग्निवीर भर्ती 2026-27 के तहत ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से दुर्ग में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के करीब 80 युवा हिस्सा ले रहे हैं। इन्हें एनआईएस (NIS) कोच द्वारा शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दुर्ग के रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित इस शिविर में युवाओं को दौड़, लंबी कूद सहित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल विभिन्न गतिविधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं की शारीरिक क्षमता, गति और सहनशक्ति को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे आगामी भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

शिविर के संचालक शिवदयाल धृतलहरे ने बताया कि युवाओं में अग्निवीर बनने को लेकर काफी उत्साह है। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम और दक्ष बनाना है, ताकि वे शारीरिक परीक्षा में सफल होकर सेना में भर्ती होने के अपने सपने को साकार कर सकें।

वहीं, प्रशिक्षण शिविर में शामिल युवाओं का कहना है कि वे अग्निवीर के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वे पूरी मेहनत और लगन के साथ शारीरिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। युवाओं ने अग्निवीर सेवा अवधि को 4 से बढ़ाकर 6 वर्ष किए जाने के फैसले का भी स्वागत किया।

जिला प्रशासन की इस पहल से अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है। इससे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही सेना में चयन की राह भी आसान होने की उम्मीद है।

बाइट – शिवदयाल धृतलहरे, शिविर संचालक बाइट – युवा अभ्यर्थी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अग्निवीर भर्ती 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए दुर्ग में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। यह विषय युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य और रक्षा बल में भर्ती की तैयारी से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर रही है और युवाओं को बेहतर शारीरिक फिटनेस के साथ सेना में सेवा के लिए तैयार कर रही है। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राष्ट्रीय रक्षा में योगदान देने वाले प्रशिक्षित कर्मियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।