राज्य

अग्निवीर भर्ती रैली कल से

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अग्निवीर भर्ती रैली कल से

04 अक्तूबर 2026, हरिद्धार: गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली कल से 23 अक्टूबर तक रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने इस वर्ष 1 से 12 जून तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन-सीईई उत्तीर्ण किया है।

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी। वहीं, अग्निवीर क्लर्क और एसकेटी के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निर्धारित जिलों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।

गढ़वाल क्षेत्र के जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों के लिए जिलेवार रैली 13 अक्टूबर से शुरू होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।