राजनीति

अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार

मोदी सरकार ने 2 साल की सेवा पूरी करने वाले सभी अग्निवीरों को भारतीय सेना में स्थायी सेना के रूप में शामिल करने के फैसले पर अमित शाह ने आभार जताया है.

गृह मंत्री ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, 'तीन लाख से अधिक अग्निवीर फिलहाल भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों के लिए 2 वर्ष की 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' को मंजूरी दी है, यानी अब हर इच्छुक अग्निवीर 2 वर्ष और सेना में सेवा दे सकेंगे.'

मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों के लिए 2 वर्ष की 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' को मंजूरी दी है, यानी अब हर इच्छुक अग्निवीर 2 वर्ष और सेना में सेवा दे सकेंगे। इस अवधि को पूरी करने के बाद चयन मानदंडों को पूरा करने वाले सभी इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में राष्ट्रसेवा का अवसर मिलेगा। भारतीय सेना को और अधिक युवा, आधुनिक सैन्य कौशल से युक्त और युद्ध के बदलते स्वरूप के लिए तैयार बनाने वाले इस निर्णय के लिए मोदी जी का आभार।

Amit Shah (@AmitShah) November 4, 2026

उन्होंने कहा, 'इस अवधि को पूरी करने के बाद चयन मानदंडों को पूरा करने वाले सभी इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में राष्ट्रसेवा का अवसर मिलेगा.

भारतीय सेना को और अधिक युवा, आधुनिक सैन्य कौशल से युक्त और युद्ध के बदलते स्वरूप के लिए तैयार बनाने वाले इस निर्णय के लिए मोदी जी का आभार.'

सरकार ने योजना में क्या बदलाव किए?

केंद्र सरकार ने बुधवार को अग्निवीर योजना में बदलाव किया है.

सरकार ने अब 2 साल की सेवा पूरी करने वाले सभी अग्निवीरों को भारतीय सेना में स्थायी सेना के रूप में शामिल क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।