राज्य

अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ: 1 नवंबर तक गूंजेगा साहित्य और संगीत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ: 1 नवंबर तक गूंजेगा साहित्य और संगीत

प्रतिदिन सुबह 11 से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में साहित्य, कविता, ग़ज़ल, हास्य, लोकनाट्य और संगीत के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे..

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कर-कमलों द्वारा इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया है.

इस अवसर पर दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू उपस्थित रहे थे। फेस्टिवल के पहले दिन आज कवि निरंजन भगत की 100वीं जन्मजयंती के अवसर पर विशेष कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

24 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, संगीतकार, ग़ज़लकार और कलाकार विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस फेस्टिवल के कार्यक्रमों की सूची के अनुसार, प्रतिदिन शाम को मुख्य मंच पर विशेष प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें गुजराती साहित्य और संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे।

स्पीच: लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल

स्पीच: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।