व्यापार

AI का लाभ आम लोगों तक पहुंचना जरूरी: अश्विनी वैष्णव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
AI का लाभ आम लोगों तक पहुंचना जरूरी: अश्विनी वैष्णव

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: नई दिल्ली में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्व बैंक की World Development Report 2026: The Promise of Artificial Intelligence जारी की। रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए विकासशील देशों में अर्थव्यवस्था, रोजगार, उत्पादकता और सार्वजनिक सेवाओं में बदलाव की संभावनाओं का आकलन किया गया है।

इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि AI का लाभ केवल बड़ी कंपनियों और तकनीकी विशेषज्ञों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका फायदा आम लोगों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने भारत के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीक आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकती है।

कार्यक्रम में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक डॉ. नीलकंठ मिश्रा ने AI के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि AI से मिलने वाला आर्थिक लाभ केवल डेटा सेंटर, चिप डिजाइन और चिप निर्माण जैसी अपस्ट्रीम कंपनियों तक सीमित नहीं है।

डॉ. नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि भारत के लिए AI आधारित समाधान विकसित करने और उन्हें बड़े स्तर पर लागू करने के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

बाइट: अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्रीबाइट: डॉ. नीलकंठ मिश्रा , कार्यकारी निदेशक, विश्व बैंक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।