ऐबू–निफ्टू के नेतृत्व में सवा लाख रुपये एसआईपी बोनस के लिए बीएचईएल कर्मचारियों की मुहिम तेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विभागाध्यक्षों के माध्यम से उठाई आवाज; अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर कंपनी लाभ में 10% हिस्सेदारी की मांग
भोपाल। बीएचईएल कर्मचारियों को इस बार सवा लाख रुपये का एसआईपी (SIP) बोनस दिलाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (ऐबू–निफ्टू) ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। यूनियन के ब्लॉक प्रतिनिधियों के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के नाम ज्ञापन सौंपकर कंपनी के शुद्ध लाभ में कर्मचारियों की न्यायसंगत हिस्सेदारी तय करने की पुरजोर मांग की है। इस अभियान में शॉप काउंसिल सदस्य, सेफ्टी कमेटी सदस्य, यूनियन कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विभिन्न विभागों में सौंपा गया ज्ञापन: मुहिम के तहत कर्मचारियों ने एकजुट होकर संबंधित विभागाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
एसटीएम विभाग के विभागाध्यक्ष टूल एवं गेज विभाग के विभागाध्यक्ष
टीआरएम विभाग के विभागाध्यक्ष को पीआरएम विभाग: विभागाध्यक्षको
ईएम विभाग के विभागाध्यक्ष को डब्ल्यूटीएम विभाग विभागाध्यक्ष को
टीएएम विभाग विभागाध्यक्ष को एच जी एम विभाग के विभागाध्यक्ष को
फैब्रिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष को फाउंड्री विभाग के विभागाध्यक्ष को
इसके साथ ही अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों को भी ज्ञापन सौंपकर प्रबंधन तक आवाज पहुंचाई गई।
वित्तीय उपलब्धियों का दिया हवाला: यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी के अनुसार ज्ञापन में बीएचईएल के बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन का उल्लेख किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी का वार्षिक राजस्व ₹28,339.48 करोड़ से बढ़कर ₹33,782.18 करोड़ हो गया, जबकि समेकित शुद्ध लाभ ₹533.90 करोड़ से बढ़कर ₹1,600.26 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी ने इसी वित्तीय वर्ष में सरकार एवं अन्य शेयरधारकों को ₹487.49 करोड़ का लाभांश भी दिया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भी कंपनी ने ₹376.71 करोड़ का शानदार शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
यूनियन का कहना है कि इन उपलब्धियों में मेहनतकश कर्मचारियों के परिश्रम, तकनीकी दक्षता, निष्ठा और समर्पण की मुख्य भूमिका है। कंपनी के राजस्व और मुनाफे में हुई इस उल्लेखनीय वृद्धि के अनुरूप कर्मचारियों के एसआईपी बोनस में भी सम्मानजनक बढ़ोतरी होनी चाहिए। यूनियन ने मांग रखी है कि कंपनी के शुद्ध लाभ का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के लिए तय किया जाए और प्रत्येक पात्र कर्मचारी को न्यूनतम ₹1,25,000 का एसआईपी बोनस दिया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र संयुक्त समिति (Joint Committee) की बैठक बुलाई जाए और वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन के आधार पर बोनस का सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी ने स्पष्ट किया कि कंपनी की प्रगति और रिकॉर्ड उत्पादन में पसीना बहाने वाले कर्मचारियों को उसके लाभ में भी वाजिब हिस्सेदारी मिलनी ही चाहिए।
कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ अपना संकल्प दोहराया—
“हम मेहनतकश मजदूरों को अपना हक चाहिए, इस बार बोनस सवा लाख चाहिए!”
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बीएचईएल के कर्मचारियों को सवा लाख रुपये का एसआईपी बोनस दिलाने की मांग के तहत ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (ऐबू–निफ्टू) ने अपनी मुहिम तेज की है। इस पहल का मुख्य विषय है कर्मचारियों की वेतन-भत्ता में सुधार और कंपनी के लाभ से 10% हिस्सेदारी की मांग। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बड़े उद्योग में श्रमिकों के अधिकारों और मुआवजे के मुद्दों पर प्रकाश डालती है, और दिखाती है कि यूनियन किस तरह से कर्मचारियों की आवाज को ऊँचा उठा रही है। यदि यह मांग पूरी होती है तो कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर