व्यापार

Air India Express का बड़ा तोहफा, टिकट पर 10% की छूट, ले जा सकेंगे 25 किलो सामान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Air India Express का बड़ा तोहफा, टिकट पर 10% की छूट, ले जा सकेंगे 25 किलो सामान

Air India Express ने इस त्योहारी सीजन में एक खास ऑफर निकाला है जिसमें यात्रियों को फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट और दूसरे कई बेनेफिट मिलने वाले हैं.

ये खास ऑफर स्टूडेंट्स के लिए है और इसके तहत उन्हें घरेलू उड़ानों की टिकटों पर 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा उनको एक्स्ट्रा बैगेज ले जाने का मौका मिलेगा.

साथ ही ट्रैवल डेट चेंज करने का मौका बेहद कम कीमत में मिलेगा.

ये ऑफर स्टूडेंट्स को 20 अक्टूबर 2026 तक के लिए मुहैया कराया जा रहा है.

इसके लिए उन्हें एयरलाइन्स की ऑफिशियल बुकिंग वेबसाइट और इसके ऐप पर जाना होगा.

ऑफर में स्टूडेंट्स को क्या-क्या मिलेगा?

स्टूडेंट्स को इस शानदार ऑफर में फ्लाइट टिकट की वैल्यू पर 10 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा.

इस ऑफर में छात्रों को 25 किलो तक वजन वाले बैगेज को ले जाने की सुविधा मिलेगी, जो कि साधारण बुकिंग के दौरान केवल 15 किलो का मिलता है.

इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा 10 किलो का बैगेज ले जाने का मौका मिलेगा.

जो स्टूडेंट्स सीधा एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग करेंगे उन्हें ही इस ऑफर के तहत अपनी ट्रैवल डेट चेंज करने का मौका मिलेगा.

इसके लिए उन्हें केवल 99 रुपये का खर्च देना पड़ेगा.

एयरलाइन ने ये भी कहा है कि VIBES कोड के जरिए जो स्टूडेंट्स घरेलू या इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बुक करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा.

हालांकि इसके ऊपर नियम व शर्तें लागू होंगी.

कौन से स्टूडेंट्स ले सकते हैं इस ऑफर का फायदा-

स्टूडेंट्स की उम्र 12 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए और उनके पास वैलिड स्टूडेंट फोटो आईडी होनी चाहिए.

ये आईडी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से होनी चाहिए.

इस आई़डी पर स्टूडेंट का नाम और डेट ऑफ बर्थ साफ-साफ दिखना चाहिए. स्टूडेंट्स को इस आईडी को एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान दिखाना पड़ेगा.

एयरइंडिया एक्सप्रेस के और

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

Air India Express ने इस त्योहारी सीजन में स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है, जिसमें घरेलू उड़ानों पर 10% टिकट डिस्काउंट और 25 किलो तक का अतिरिक्त सामान भत्ता शामिल है। यह पहल छात्रों को सस्ती यात्रा विकल्प उपलब्ध कराकर शिक्षा और पर्यटन दोनों को प्रोत्साहित करती है। ऐसी छूट से न केवल छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान यात्रा खर्च कम कर पाएंगे, बल्कि परिवारों पर भी आर्थिक दबाव घटेगा। इसके अलावा, कम कीमत पर ट्रैवल डेट बदलने की सुविधा से यात्रियों को अधिक लचीलापन मिलेगा, जिससे समग्र यात्रा अनुभव बेह

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।