अजमेर: रेलवे के ‘जन संवाद’ में यात्रियों ने बताईं समस्याएं,
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय रेलवे की ओर से चलाए जा रहे ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के तहत अजमेर मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जाने। अजमेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में साफ-सफाई, सुरक्षा, बैटरी कार और पैंट्री कार जैसी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सामने आए। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके सुझावों से यात्री सुविधाओं में सुधार होगा।
अजमेर, 22 अक्टूबर। अजमेर में रेलवे ने यात्रियों की समस्याएं जानने और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अजमेर मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं और सुविधाओं को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे कई अहम मुद्दे सामने आए।
यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। भारतीय रेलवे की ओर से देशभर में चलाए जा रहे जन संवाद कार्यक्रम के तहत अजमेर मंडल में भी यात्रियों से सीधा संवाद किया गया। मंडल के 18 स्टेशनों पर अधिकारियों ने यात्रियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और रेलवे की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए।
इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की संतुष्टि का आकलन करना और उनकी जरूरतों के अनुरूप सेवाओं में सुधार करना है। यात्रियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर रेलवे प्रशासन की ओर से काम करने की बात कही गई। रेलवे के इस जन संवाद कार्यक्रम को यात्रियों का भी सकारात्मक प्रतिसाद मिला।
अजमेर की यात्रा कर रहीं पुणे की यात्री उषा अभनावे ने कहा कि अधिकारियों के साथ सीधे बातचीत करने और अपनी समस्याएं रखने का उन्हें अच्छा अवसर मिला। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यात्रियों की बातों और परेशानियों को डायरी में नोट किया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इस पहल से रेलवे की सेवाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं, बांद्रा-अजमेर ट्रेन से सफर कर रहीं पुणे की यात्री सुनंदा पंडित वाघ ने भी रेलवे अधिकारियों के साथ हुए सीधे संवाद की सराहना की। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान स्टेशन पर साफ-सफाई, बैटरी कार की सुविधा, ट्रेन में पैंट्री कार और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे उठाए गए। यात्रियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।
सुनंदा ने रेलवे की सुविधाओं में लगातार हो रहे सुधार को यात्रियों के लिए सकारात्मक अनुभव बताया।
BYTE — राजू भूतड़ा, डीआरएम, अजमेर BYTE — उषा अभनावे, यात्री
BYTE — सुनंदा पंडित वाघ, यात्री