अपराध

अजमेर में तीन दिवसीय ऋषि मेला कल से, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को समर्पित आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अजमेर में तीन दिवसीय ऋषि मेला कल से, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को समर्पित आयोजन

अजमेर के ऋषि उद्यान में 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय ऋषि मेले का आयोजन होगा। स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित मेले में देशभर के विद्वान उनके जीवन, योगदान और विचारों पर चर्चा करेंगे।

अजमेर, 12 नवम्बर। महर्षि दयानंद सरस्वती की विचारधारा और वैदिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अजमेर के ऋषि उद्यान में 13, 14 और 15 नवंबर को तीन दिवसीय ऋषि मेले का आयोजन किया जाएगा। परोपकारिणी सभा की ओर से आयोजित इस वर्ष का ऋषि मेला विशेष महत्व रखता है। यह आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती के परम शिष्य स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के शताब्दी वर्ष को समर्पित रहेगा। मेले में देशभर से आने वाले विद्वान वक्ता स्वामी श्रद्धानंद के जीवन, विचारों, सामाजिक योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त करेंगे।

परोपकारिणी सभा के मंत्री कन्हैया लाल आर्य ने बताया कि मेले का उद्घाटन गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेंद्र कुमार आर्य स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा दवा कंपनी सिस्टोपिक के प्रमुख पी.के. दत्ता सहित देशभर के अनेक विद्वान, संत और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में विद्वान विष्णु मित्र और भारतीय भजनोपदेशक सभा के प्रधान भी मौजूद रहेंगे। मेले में स्वामी शिवानंद, गुरुकुल होशंगाबाद के आचार्य योगेंद्र याज्ञिक, नयन कुमार और स्वर विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ.

नरेश धीमान सहित कई विशिष्ट व्यक्तित्व शिरकत करेंगे।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद ने अपना संपूर्ण जीवन महर्षि दयानंद के विचारों और सामाजिक सुधार के कार्यों को आगे बढ़ाने में समर्पित किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद जब अंग्रेजी शासन के भय के कारण पंजाब में कांग्रेस अधिवेशन आयोजित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था, तब स्वामी श्रद्धानंद ने साहस के साथ इसकी जिम्मेदारी संभाली और सफल आयोजन कराया।

उन्होंने शुद्धि आंदोलन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का कार्य किया। वे एक प्रभावशाली लेखक और पत्रकार भी थे तथा उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की। 23 दिसंबर 1926 को उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके बलिदान के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार का ऋषि मेला विशेष रूप से उनके जीवन और योगदान को समर्पित किया गया है।

स्वामी श्रद्धानंद का शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए और भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान तथा संस्कार आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित किया। इसी परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए मेले में विभिन्न गुरुकुलों के ब्रह्मचारी भी हिस्सा लेंगे।

ब्रह्मचारी चेतन आर्य ने बताया कि गुरुकुलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और संस्कारों की शिक्षा भी दी जाती है। यहां मलखंब और लाठी चलाने जैसे पारंपरिक शारीरिक कौशल का अभ्यास कराया जाता है। ऋषि मेले में गुरुकुलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर समाज को भारतीय गुरुकुल शिक्षा पद्धति की विशेषताओं से परिचित कराएंगे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में वैदिक परंपरा, शिक्षा, सामाजिक सुधार, राष्ट्र निर्माण और स्वामी श्रद्धानंद के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही यज्ञ, विद्वानों के विचार और गुरुकुल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और वैदिक जीवन मूल्यों का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

बाइट — कन्हैया लाल आर्य

बाइट — डॉ सुरेंद्र कुमार बाइट चेतन आर्य बाइट — ओम मुनि

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अजमेर के ऋषि उद्यान में 13 से 15 नवंबर तक स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय ऋषि मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के विद्वान उनके जीवन, योगदान और विचारों पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद सरस्वती की विचारधारा और वैदिक परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से है। खबर का महत्व यह है कि यह ऐतिहासिक व्यक्ति के बलिदान को याद करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।