मनोरंजन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन 'रेड 2' से 'भूत बंगला' तक के तोड़े रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन 'रेड 2' से 'भूत बंगला' तक के तोड़े रिकॉर्ड

शुक्रवार, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी और फिर वीकेंड में भी इस क्राइम थ्रिलर ने जबरदस्त कमाई जारी रखी.

फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में कई बड़े मुकाम हासिल किए.

ये फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही साल की टॉप 10 फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी है.

इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को इसने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की और कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

दृश्यम 3 का भारत में तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने शुक्रवार को भारत में 62 करोड़ कमाए थे.

इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ (नेट) की कमाई की.

रविवार को इसने 61 करोड़ (नेट) कमाए.

इस तरह, तीन दिनों में 'दृश्यम: द कंक्लूजन' की घरेलू कमाई 176.50 करोड़ नेट और ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ हुआ.

इस फिल्म ने हिंदी फिंल्मों के लिए सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

इसी के साथ इसने 'वॉर' और 'टाइगर 3' को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड कितनी रही दृश्यम 3 की तीन दिनों की कुल कमाई?

विदेशों में 'दृश्यम 3' अजय देवगन की ज्यादातर फिल्मों से बेहतर परफॉर्म किया है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओवरसीज में तीन दिनों में 61 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 273 करोड़ रुपये हुआ है.

दृश्यम 3 ने रेड 2 और भूत बंगला को दी मात

दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त शुरुआत से कई पैन-इंडिया फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

इसने हाल की कई बड़ी बजट वाली फिल्मों की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

बता दें कि दृश्यम 3 ने 273 करोड़ के कलेक्शन के साथ अजय देवगन की रेड 2 के 243 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।