राजनीति

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दी बधाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दी बधाई

अगस्त 15, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि महिला कांग्रेस पार्टी का एक ऐसा अग्रणी संगठन है जो महिलाओं के अधिकारों,देश की समस्याओं, नारी शक्ति के उत्थान के लिये बड़ी मजबूती से कार्य करती है।

विनय कुमार ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1984 में महिला कांग्रेस की स्थापना कर इसे पार्टी का अग्रणी संगठन के तौर पर मान्यता दी। इससे पूर्व महिला कांग्रेस पार्टी में एक विंग की तरह कार्य करता था। इंदिरा गांधी ने में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी में इसे अग्रणी संगठन बनाया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उनका पूरा अधिकार मिले, इसके लिए कांग्रेस लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की पक्षधर रही है। हालांकि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। विनय कुमार ने महिला कांग्रेस के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है,इसके लिए वह बधाई की पात्र है।

प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने भी महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।