अखिल भारतीय व्यापार संघ ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अखिल भारतीय व्यापार संघ (सी.ए.आई.टी.) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। इसमें पिछले एक महीने में राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में वाणिज्यिक गतिविधियों में लगातार बाधा को लेकर देश में व्यापार समुदाय के रोष को व्यक्त किया गया है।
सी.ए.आई.टी. ने इस महीने पहली नवम्बर को आयोजित कांग्रेस रैली तथा इस दौरान विभिन्न समूहों के विरोध प्रदर्शनों को कांग्रेस पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के लगातार समर्थन पर सवाल उठाया है। व्यापार संघ ने कहा है कि उन्हें श्री गांधी के जवाब का इंतजार है। हालांकिे, दीवाली के तुरंत बाद दिल्ली और देशभर के प्रमुख व्यापारियों की नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होगी।
व्यापार संघ ने इस मुद्दे पर भर्त्सना दिवस आयोजित करने की घोषणा की है। सी.ए.आई.टी. के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया है कि व्यापार संघ ने पत्र में व्यापारियों को हुए नुकसान की जवाबदेही को लेकर श्री गांधी से पांच प्रमुख सवाल पूछे हैं।