राजनीति

अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटेंगे समाजबंधु

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटेंगे समाजबंधु

2 अक्टूबर को फरीदाबाद में होगा अधिवेशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा

भोपाल। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 2 अक्टूबर 2026 को फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण भाटी ने समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

सत्यनारायण भाटी ने बताया कि संगठन के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित अधिवेशन में संगठन की अब तक की गतिविधियों और कार्य प्रगति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन की आगामी कार्ययोजना और भविष्य की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संगठन के पांच वर्ष पूरे होने के बाद अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया जाएगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से आर्य समाज सेक्टर-28-31, फरीदाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मार्ग स्वामी श्रद्धानंद मार्ग, फरीदाबाद बताया गया है।

राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण भाटी ने संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं से अधिवेशन में पहुंचकर संगठन को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 2 अक्टूबर 2026 को फरीदाबाद में होगा, जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा। यह विषय संगठन के नेतृत्व में बदलाव और नीति दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण है। खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि योगी नाथ उपाध्याय समाज की गतिविधियाँ सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक क्षेत्र में व्यापक हैं, और नेतृत्व में परिवर्तन से इन कार्यों की प्राथमिकताएँ बदल सकती हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि समाज की सेवाएँ, कार्यक्रम और क

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।