खेल

अक्षर पटेल की बॉल वाइड थी या नहीं? अंपायर का फैसला गलत या सही, अनिल चौधरी ने किया क्लियर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अक्षर पटेल की बॉल वाइड थी या नहीं? अंपायर का फैसला गलत या सही, अनिल चौधरी ने किया क्लियर

भारत बनाम जापान (India vs Japan) के बीच खेले गए एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले में आखिरी ओवर में वाइड को लेकर बवाल देखने को मिला. अंपायर ने पहले इसे वाइड करार दिया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला.

भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने भी इसपर एक वीडियो पोसेट किया और बताया कि यह वाइड नहीं थी.

उन्होंने बताया कि रिवर्स और स्विच हिट वाइड के लिए एक ही बात है दोनों में किसी भी तरह का अंतर नहीं है.

वनडे और टी20 में अगर गेंद बल्लेबाज के लेग साइड से काफी बाहर निकल जाती है तो उसे वाइड दिया जाता है. इसका मकसद है कि गेंदबाज बल्लेबाज से बहुत दूर गेंद डालकर उसे परेशान न करें.

लेकिन अब रिवर्स स्वीप और स्विच हिट जैसे शॉट काफी खेले जाते हैं, इसलिए वाइड का नियम थोड़ा मुश्किल हो गया है.

ICC के नियम के मुताबिक, अगर गेंद बल्लेबाज की पहुंच में है और वह उसे सामान्य शॉट से खेल सकता है तो उसे वाइड नहीं माना जाएगा.

इसलिए अगर बल्लेबाज रिवर्स स्वीप खेलते समय गेंद को मिस कर देता है, तो अंपायर को देखना होता है कि गेंद उसकी पहुंच में थी या नहीं.

View this post on Instagram A post shared by Anil Chaudhary (@anilchaudhary.13) अक्षर पटेल की गेंद लेग साइड की तरफ काफी घूम गई थी.

ऐसे में अंपायर को यह तय करना था कि बल्लेबाज उस गेंद को सामान्य शॉट से खेल सकता था या नहीं. यही वजह है कि इस फैसले पर बहस हो सकती है.

भारत की तरफ से यह कहा जा सकता था कि बल्लेबाज ने शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उसकी पहुंच में थी.

वहीं, अंपायर का मानना हो सकता है कि गेंद इतनी दूर थी कि उसे सामान्य शॉट से खेलना मुश्किल था.

ICC चाहता है कि अंपायर ऐसे मामलों में एक जैसा फैसला दें, ताकि गेंदबाज जानबूझकर बल्लेबाज से दूर गेंद डालकर फायदा न उठा सकें. क्या अंपायर अपना फैसला बदल सकता है?

हां, अंपायर कुछ परिस्थितियों में अपना फैसला तुरंत बदल सकता है. ICC के नियम 2.12 में इसकी अनुमति है. ऐसा पहले भी देखने को मिला है.

सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टी20 मैच में एलिस पेरी ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद मिस हो गई. अंपायर ने पहले गेंद को वाइड दिया, लेकिन तुरंत अपना फैसला बदल दिया.

यानी ऐसे मामलों में अंपायर के पास तुरंत अपना फैसला सुधारने का अधिकार होता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।