मनोरंजन

अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है. बीते दिनों देहरादून में फिल्म के रोमांटिक गाने की शूटिंग की खबरें सामने आई थीं.

यानी अक्षय की इस फिल्म का शूटिंग के लिए उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद हैं.

इसी बीच अक्षय कमार ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की है.

मुलाकात के लिए अक्षय कुमार देहरादून के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे.

दोनों ने राज्य की फिल्म नीति, फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और राज्य को फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाने को लेकर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि प्रदेश की खूबसूरत वादियां, यहां की संस्कृति और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने वाली नीतियां फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं.

उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं.

सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा फिल्म निर्माता यहां आकर अपनी फिल्मों की शूटिंग करें. इससे प्रदेश को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचान मिलेगी.

बैठक में राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई.

सरकार का मानना है कि फिल्मों की शूटिंग बढ़ने से सिर्फ उत्तराखंड की पहचान ही मजबूत नहीं होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा.

फिल्मों की शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों, तकनीकी कर्मचारियों और दूसरे लोगों को काम मिलने के नए मौके मिल सकते हैं.

इसके अलावा होटल, परिवहन और पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा.

आज शासकीय आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री @akshaykumar जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के सं

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, जहां उन्होंने राज्य की फिल्म नीति पर चर्चा की। यह विषय है कि एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता और उत्तराखंड सरकार के बीच फिल्म निर्माण और पर्यटन के लिए सहयोग की संभावनाएँ खुल रही हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि उत्तराखंड को फिल्म उद्योग का नया केंद्र बनाने के प्रयास जारी हैं और यह राज्य की आर्थिक विकास रणनीति का हिस्सा है। आम जनता पर इसका असर पर्यटन में वृद्धि, रोजगार के अवसर और स्थानीय कलाकारों के लिए मंच के रूप

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।