राज्य

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

रायपुर, 30 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में दो अक्टूबर से ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जन योजना अभियान के साथ एकीकृत रूप से आयोजित होने वाले इस अभियान में ग्राम सभाओं को गांवों के विकास की प्राथमिकताएं तय करने और योजनाओं पर सीधे संवाद का प्रमुख मंच बनाया जाएगा। ग्रामीणों से उनकी जरूरतों, विकास की कमियों, उपलब्ध संसाधनों और जरूरी कार्यों पर सुझाव लेकर इन्हें ग्राम पंचायत की आगामी विकास योजना में शामिल किया जाएगा।

रिफॉर्म उत्सव के दौरान ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी योजना के तहत एक सौ पच्चीस दिन रोजगार की गारंटी, पंद्रह दिन में रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान, तीन सौ पचहत्तर अनुमेय कार्यों में से गांव की जरूरत के अनुसार कार्यों का चयन, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अधोसंरचना और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के साथ ही लखपति दीदी योजना, आजीविका गतिविधि जैसे विषयों पर ग्रामीणों से संवाद होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।