राजनीति

6 अक्टूबर के ज्ञापन को लेकर सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
6 अक्टूबर के ज्ञापन को लेकर सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन 7262 की ओर से 6 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन मंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन को लेकर 4 अक्टूबर को थनवार भवन स्थित यूनियन कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने की।

बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के दरोगा एवं सुपरवाइजर भी शामिल हुए। इस दौरान आगामी ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों को कर्मचारियों को एकत्रित कर 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से शामिल कराने की रूपरेखा समझाई गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि 6 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन मंत्री को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हामिद मो. खान और जिला अध्यक्ष अनिल श्रवण सहित यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।