राज्य

एक अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय करने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
एक अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय करने के निर्देश

30 सितम्बर 2026, देहरादून: देहरादून जिले में आगामी खनन सत्र एक अक्टूबर से शुरू होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में खनन कार्य को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए जिला खनन समिति की बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को नए चिन्हित लॉट के लिए नियमानुसार निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील स्तर पर गठित एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही खनन क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने खनिज वाहनों में रेडियम व फॉग लाइट अनिवार्य रूप से लगाने, स्टोन क्रशरों में धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित करने और घोड़े-खच्चरों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही खनन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों की शिक्षा से जुड़े प्रावधानों का भी गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्टोन क्रशर संचालकों को कम से कम एक हजार पौधे लगाने के निर्देश जारी करने को भी कहा है।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून

वीडियो एवं फोटो

कैप्शन- जिलाधिकारी ने की जिला खनन समिति की बैठक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।