खेल

अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला मुकाबला बीते शनिवार (03 अक्टूबर) को खेला था. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच था.

अब सवाल यह उठ रहा है कि टीम इंडिया अगला मुकाबला, कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी?

तो आपको बता दें कि भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम ही भारत के खिलाफ वनडे के बाद टी20 सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी. दोनों के बीच 5 टी20 मैच खेले जाएंगे.

टी20 सीरीज की शुरुआत 06 अक्टूबर (मंगलवार) से होगी. यही टीम इंडिया का अगला मैच होगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.

ऐसा है टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच- 06 अक्टूबर (मंगलवार), लखनऊ

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच- 09 अक्टूबर (शुक्रवार), रांची

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच- 11 अक्टूबर (रविवार), इंदौर

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच- 14 अक्टूबर (बुधवार), हैदराबाद

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच- 17 अक्टूबर (शनिवार), बेंगलुरु

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें भारत के पास बढ़त मौजूद है.

टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत अपने नाम की है. वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. दोनों के बीच बाकी एक मैच बेनतीजा रहा है. टी20 सीरीज में भी फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखे.

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, निती

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।