अलवर की सावड़ी ग्राम पंचायत में दोबारा मतदान, सुबह 10 बजे तक 30% वोटिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अलवर की उमरैण पंचायत समिति की सावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दोबारा मतदान कराया जा रहा है। सुबह 10 बजे तक करीब 30 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, वहीं जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
अलवर, 16 नवम्बर। जिले की उमरैण पंचायत समिति की सावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इससे पहले सभी प्रत्याशियों ने एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इसके चलते 30 अक्टूबर को यहां मतदान रद्द हो गया था।
सोमवार सुबह दोबारा मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक करीब 30 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।
इस दौरान जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बाइट,,, आर्तीका शुक्ला, जिला कलेक्टर अलवर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दोबारा मतदान का आयोजन हो रहा है, जहाँ सुबह 10 बजे तक 30% मतदाता मतदान कर चुके हैं। यह विषय स्थानीय प्रशासनिक चुनावों की प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव में मतदाता भागीदारी और निरीक्षण से लोकतांत्रिक मानदंडों की पुष्टि होती है। यदि मतदान सुचारू रूप से हो, तो ग्राम पंचायत का नेतृत्व स्थिर रहेगा और विकास योजनाओं को समय पर लागू किया जा सकेगा। इसके विपरीत, यदि मतदाता असंतुष्ट रहते हैं, तो पंचायत में राजनीतिक अस्थिरता और