खेल

Alexander Zverev ने 5 सेट के कड़े मुकाबले में Lorenzo Sonego को हराकर US Open के दूसरे दौर में बनाई जगह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Alexander Zverev ने 5 सेट के कड़े मुकाबले में Lorenzo Sonego को हराकर US Open के दूसरे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क, दो सितंबर शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने मंगलवार को यहां यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए पहले दौर के मैच में संघर्षपूर्ण जीत हासिल की जबकि एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ सीधे सेटों में जीत हासिल करके आगे बढ़ने में सफल रही। फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव ने गैर वरीयता प्राप्त लोरेंजो सोनेगो के उलटफेर के प्रयास से बचते हुए चार घंटे 52 मिनट तक चले इस रोमांचक मैच में 6-4, 3-6, 6-7(7), 7-5, 6-4 से जीत हासिल की।

ज्वेरेव ने दूसरा और तीसरा सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और इटली के 89वें नंबर के खिलाड़ी सोनेगो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यह ज्वेरेव की सोनेगो के खिलाफ लगातार सातवीं जीत है। सोनेगो अपने 10वें यूएस ओपन में कभी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। ज्वेरेव ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं इस तरह का मुकाबला जीतने में सफल रहा।

मुझे इसी तरह के मैच की जरूरत थी क्योंकि पिछले दो टूर्नामेंट में मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। कई बार संघर्ष करने के बाद आपको अनुकूल परिणाम मिलता है और उम्मीद है कि टूर्नामेंट में मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा।’’ महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने कैलिफोर्निया की रहने वाली 17 वर्षीय खिलाड़ी थिया फ्रोडिन को 6-3, 6-2 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त गॉफ ने भी जेनिप सोनमेज को 6-3, 6-4 से पराजित करके दूसरे दौर में जगह बनाई। पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया एंड्रीवा ने इंडोनेशिया की खिलाड़ी जेनिस जेन को 6-2, 6-2 से पराजित किया जबकि 17वीं वरीय एलेक्स माइला ने मैरी एस्तोइयाना को 6-1, 6-2 से हराया। महिला एकल में 12वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच उलटफेर का शिकार हो गई।

उन्हें कजाकिस्तान की गैर वरीयता प्राप्त यूलिया पुतिनसेवा ने 4-6, 7-5, 6-3 से हराया। मैडिसन कीज सीधे सेटों में जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रही। पुरुष वर्ग में अमेरिका के नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने हमवतन डार्विन ब्लान्च को 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। इटली के पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली को हालांकि अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना पर 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 6-4 से जीत हासिल करने के लिए पांच सेट तक जूझना पड़ा।

गेल मोनफिल्स ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करके एडोल्फो डेनियल वैलेजो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराया। उन्होंने इस तरह से अपने 40वें जन्मदिन को यादगार बना दिया। मोनफिल्स वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जिमी कॉनर्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

उन्होंने दो सितंबर 1992 को 40 वर्ष की आयु में जैमे ओन्सिन्स को हराया था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।