व्यापार

अलीगढ़ में आरएसएस के विद्यार्थी प्रमुख को बेल्टों से पीटा:शराब ठेके के पास सड़क पर यातायात बाधित कर रहा था टेंपो, विरोध पर साथियों को बुलाकर हमला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अलीगढ़ में आरएसएस के विद्यार्थी प्रमुख को बेल्टों से पीटा:शराब ठेके के पास सड़क पर यातायात बाधित कर रहा था टेंपो, विरोध पर साथियों को बुलाकर हमला

क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्णजयंती नगर कॉलोनी में सड़क पर खड़े टेंपो को हटाने के लिए कहना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अलीगढ़ महानगर विद्यार्थी प्रमुख रजत सिंह को भारी पड़ गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने पहले अभद्रता की और विरोध करने पर अपने साथियों को बुलाकर रजत को सड़क पर गिराकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा।

आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। मौके पर एक आरोपी की बाइक दूध की बाल्टी समेत छूट गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की। रजत सिंह स्वर्णजयंती नगर स्थित रॉयल कावेरी सोसायटी में रहते हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। रजत के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच वह किसी जरूरी काम से बाजार से लौट रहे थे।

कॉलोनी में शराब के ठेके के पास सड़क पर एक टेंपो खड़ा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। उन्होंने टेंपो चालक को उसे साइड में करने या आगे बढ़ाने का इशारा किया। आरोप है कि इसी बात पर चालक ने रजत से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने रजत को पकड़ लिया और सड़क पर गिराकर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने उन्हें कई बार जमीन पर गिराया और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो किसी तरह रजत को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। दूध की बाल्टी समेत बाइक छूटी, वहीं से खुला सुराग भागते समय एक आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ गया।

बाइक पर दूध की बाल्टी भी लगी थी। पुलिस की पूछताछ और जांच में आरोपी की पहचान पड़ोसी किसनपुर की त्रिवेणी कॉलोनी में रहने वाले दूध विक्रेता और उसके साथियों के रूप में सामने आने की बात कही जा रही है। क्वार्सी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने रजत का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर रात में मुकदमा दर्ज कराया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को दबिश के लिए भेजा गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण से पहले ही जाम, ठेके के आसपास हंगामे से नाराजगी स्वर्णजयंती नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। मुख्य सड़क तैयार हो चुकी है, लेकिन दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है।

इससे सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने के कारण दिनभर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी रहती है। घटना के बाद शराब के ठेके के आसपास शराब पीकर हंगामा और अभद्रता किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि ठेके के आसपास आए दिन अव्यवस्था की स्थिति बनती है, जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी होती है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।