अल्लू अर्जुन की 'राका' में दिखेंगे गोविंदा? करने जा रहे हैं साउथ डेब्यू?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक्टर गोविंदा फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. वहीं अब उनके साउथ फिल्मों में डेब्यू को लेकर खबरें हैं.
रिपोर्ट्स हैं कि गोविंदा अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में नजर आएंगे.
सियासत के मुताबिक, गोविंदा 'राका' से साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म में उनका कैमियो रोल होगा.
लेकिन उनका रोल काफी अहम होने वाला है. हालांकि, गोविंदा की फिल्म में एंट्री को लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. इस साई-फाई फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं.
वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना, रम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सरभ जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
फिल्म की पहली झलक कब आएगी सामने?
फिल्म की अनाउंसमेंट जब हुई थी तब फिल्म का टाइटल #AA22xA6 था.
बाद में मेकर्स ने फिल्म का नाम 'राका' रखा. फिल्म से अल्लू अर्जुन का लुक भी सामने आ गया है. फर्स्ट पोस्टर में अल्लू अर्जुन का खतरनाक अवतार देखने को मिला था.
सितंबर 2026 में राका टीम ने 'रियल-टाइम में सबसे ज़्यादा लोगों के मोशन कैप्चर' करने के लिए ऑफिशियली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया.
उन्होंने एक सीक्वेंस के लिए एक साथ 37 परफॉर्मर्स का मोशन कैप्चर किया. खबरें हैं कि फिल्म की पहली झलक दिसंबर 2026 में देखने को मिलेगी.
पिछली बार इस फिल्म में दिखे गोविंदा
गोविंदा की बात करें तो 2019 में उन्हें पिछली बार बड़े पर्दे पर देखा गया था.
वो फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखे थे. फिल्म में उन्होंने डबल रोल प्ले किया था. इसे सिकंदर भारती ने डायरेक्ट किया और पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
अब वो 'रूपा' से कमबैक कर रहे हैं. फिल्म में कोमल रानी फीमेल लीड में नजर आएंगी. गोविंदा की को-एक्ट्रेस कोमल रानी संग अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं.
उनकी पत्नी सुनीता ने गोविंदा पर कई इल्जाम लगाए. हालांकि, गोविंदा ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया.
📡 स्रोत: ABP Live Film