राज्य

अल्मोड़ा में बाघ का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अल्मोड़ा में बाघ का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

03 सितम्बर 2026, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले की सल्ट तहसील के ग्राम सभा डबरा सौराल के तोक घोड़ीधार में वन विभाग ने एक बाघ का सफल रेस्क्यू किया है। यहां हुई मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना के बाद से वन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही थी।

जिसके बाद कल देर रात एक वयस्क बाघ को रेस्क्यू किया गया। जिसे आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।

वन विभाग के इस सफल रेस्क्यू अभियान से क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

संलग्न_ फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।