राज्य

अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेंज का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेंज का समापन

प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के साथ थल सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के 66 साइकिलिस्ट ने भाग लिया।

27 नवम्बर 2026, देहरादून (मसूरी): उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेंज का कल मसूरी में समापन हुआ। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड में साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं।

प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के साथ थल सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के 66 साइकिलिस्ट ने भाग लिया। 20 नवंबर को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू हुई इस रेस में प्रतिभागियों ने छह चरणों में कुमाऊं और गढ़वाल के 10 जिलों से गुजरते हुए 658 किलोमीटर की दूरी तय कर मसूरी में रेस पूरी की।

संलग्न- फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।