अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वे भारत अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से वार्ता करेगें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वार्ता के दौरान ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों सहित द्विपक्षिय सहयोग पर चर्चा की उम्मीद है।
उनकी यात्रा से ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय समझौतों को आगे बढ़ाने के साथ साथ पश्चिम एशिया संकट पर विचार विमर्श का अवसर मिलेगा।
श्री रूबियो के साथ एक व्यापरिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इस दौरान भारत और अमरीका के बीच आर्थिक सहभागिता मजबूत करने पर भी चर्चा की संभावना है। अमरीकी विदेश मंत्री कल गुजरात के जामनगर जाएंगे।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की प्रगति पर अपने विचार साझा किए। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार विमर्श किया।
मार्को रुबियों आज सुबह मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अमरीकी विदेश मंत्री की यह दूसरी भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर सहयोग को और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।