राज्य

अमरोहा में बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमरोहा में बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत

अमरोहा में आज धनौरा के सुल्तानपुर रमपुरा में बाढ़ के कारण फसल नुकसान से प्रभावित किसानों व जरूरतमंद परिवारों को 400 राशन पैकेट वितरित किए। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल को ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरआत धनौरा विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर किया। इस दौरान पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की तथा पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराते हुए पशुओं को बीमारियों से बचाने के संबंध में जरूरी जानकारी दी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।