अमरोहा में आज से धान खरीद शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में आज से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरु की जाएगी। इसके लिए 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल धान की खरीद 2,370 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई थी लेकिन इस बार 71 रुपये की बढ़ोतरी के साथ धान 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। 20 हजार बारदाना विभाग के पास है। करीब 60 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी करा दिया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बारदाना भी पहुंच गया है। क्रय केंद्रों पर मशीन में आंखों की स्कैनिंग व अंगूठा लगाने दोनों तरह की व्यवस्था है।