राज्य

अमरोहा में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमरोहा में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग शुरू

अमरोहा में जनगणना-2027 के अंतर्गत जनसंख्या गणना के लिए अमरोहा में जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी गरिमा सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ से आए गौरव पांडे, उपनिदेशक एवं जिला प्रभारी व्यास नन्दन उपस्थित रहे।

एडीएम ने बताया कि प्रथम बैच में कुल 34 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से प्रशिक्षित कर्मचारी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे, जो फील्ड में जनगणना का कार्य करेंगे। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य 01 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर 04 जनवरी 2027 तक चलेगा।

इसका रिवीज़नल राउंड 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक होगा। वहीं, स्व-गणना 15 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक की जा सकेगी। स्व-गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति पोर्टल के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत जानकारी स्वयं भर सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।