राज्य

अमरोहा में किसान मेले का आयोजन, 1200 किसानों ने लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमरोहा में किसान मेले का आयोजन, 1200 किसानों ने लिया हिस्सा

अमरोहा में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 1200 किसानों ने प्रतिभाग कर श्रीअन्न यानी मिलेट्स के महत्व और उपयोग की जानकारी हासिल की। इस दौरान मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी का प्रदर्शन किया गया। वहीं, 20 स्टॉलों के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं, उत्पादों और मिलेट्स से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।