अपराध

अमरोहा में महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमरोहा में महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 अभियान के तहत अमरोहा में महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस की शक्ति दीदी और बीट आरक्षी टीम ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियम, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और गुड टच-बैड टच के बारे में बताया गया। इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों और महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।