अपराध

अमरोहा में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमरोहा में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 अभियान के तहत अमरोहा में महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस की शक्ति दीदी और बीट पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियम, बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच और नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में मदद के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।