देश

अमरोहा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमरोहा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

अमरोहा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अमरोहा में लाइंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा में विकासखंड धनौरा की ब्लॉक स्तरीय 'मेरे सपनों का भारत' पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ विधानसभा धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र धनौरा के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के न्याय पंचायत स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया | सभी बच्चों ने 'मेरे सपनों के भारत' विषय पर सुंदर मनमोहक पेंटिंग बनाईं। इनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को विधायक राजीव तरारा ने स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया।

विधायक ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सराहना की और कहा कि बच्चों ने अपने सपनों के भारत को कागज पर उतारा है। उन्होंने सरकार की इस पहल की भी तारीफ की। लाइंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को बैग देकर सम्मानित किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।