व्यापार

Amazon और Flipkart सेल में कौनसा कार्ड देगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Amazon और Flipkart सेल में कौनसा कार्ड देगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट?

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान बड़ा डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदारी करने का मन जरूर करता है, लेकिन असली बचत कहीं और छिपी हो सकती है.

अगर आप भी Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल में खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ प्रोडक्ट की कीमत देखकर खरीदारी न करें.

सही डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक का फायदा ले सकते हैं. हालांकि, हर बैंक और कार्ड पर एक जैसे ऑफर्स लागू नहीं होते हैं.

इस बार Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल में अलग-अलग बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर मिल रहे हैं.

ऐसे में खरीदारी करने से पहले ये देखना जरूरी है कि आपके कार्ड पर कौन-सा ऑफर लागू है.

8 और 9 अक्तूबर से शुरू होंगी बड़ी सेल

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल 9 अक्तूबर से शुरू होगी.

फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक सदस्यों और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड धारकों को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस की जानकारी दी गई है.

Flipkart पर Axis और ICICI कार्ड का फायदा

Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल में एक्सिस बैंक (Axis Bank) और ICICI बैंक के चुनिंदा कार्ड पर खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर दिया गया है.

इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर भी 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर है.

वहीं, Flipkart की सुपर मनी कि सेवा से जुड़ा एक अतिरिक्त ऑफर भी है.

इसके तहत सेल के दौरान पहली ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है. हालांकि, इस ऑफर के लिए तय नियम और पात्रता लागू होगी.

Amazon पर SBI कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर है. यह सुव

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।