राजनीति

अम्बेडकरनगर :जिला निर्वाचन अधिकारी ने EVM-VVPAT की FLC की तैयारियों का लिया जायजा।।||Ambedkar Nagar:The District Election Officer reviewed the preparations for the FLC of EVM-VVPAT.||

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश

अम्बेडकरनगर : जिला निर्वाचन अधिकारी ने EVM-VVPAT की FLC की तैयारियों का लिया जायजा।। ।। ए.के.

चतुर्वेदी।। दो टूक : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में चुनाव में प्रयुक्त होने वाली EVM एवं VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 29 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में FLC स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विस्तार : जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु सहित संबंधित अधिकारियों के साथ FLC स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों, उपकरणों और अन्य तैयारियों को समय से पूरा रखने के निर्देश दिए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए FLC की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को कहा।

EVM एवं VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में की जाती है। FLC में जांच के बाद उत्तीर्ण EVM एवं VVPAT का ही निर्वाचन में उपयोग किया जाता है। इसकी विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी Manual on Electronic Voting Machine में निर्धारित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में FLC प्रक्रिया शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। FLC की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है।

FLC प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी अवलोकन के लिए अधिकृत किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से 18 एवं 22 सितंबर को अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने का अनुरोध किया गया था।

प्राप्त अनुरोध पत्रों की संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालय से पुष्टि भी हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि FLC निर्वाचन की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण चरण है। सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।