विदेश

अमेरिका में 20 महीनों में 6 हजार भारतीय गिरफ्तार:5235 को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया और 2349 को डिपोर्ट किया गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका में 20 महीनों में 6 हजार भारतीय गिरफ्तार:5235 को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया और 2349 को डिपोर्ट किया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इमिग्रेशन कार्रवाई का असर भारतीयों पर पड़ रहा है। अमेरिकन कम्युनिटी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से अगस्त 2026 के बीच आइस (यू.एस.

इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने 6111 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। अमेरिका में भारतीयों की गिरफ्तारी का ये रिकॉर्ड है। जबकि 5235 को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया और 2349 को डिपोर्ट किया गया। संस्था स्टॉप एएपीआई हेट का कहना है कि आइस एजेंसी ने नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले छापों की कार्रवाई तेज की थी। लेकिन अभी धरपकड़ के नए आंकड़े सामने नहीं आए हैं। संस्था ने दावा किया कि एशिया-प्रशांत समूह में भारतीयों की गिरफ्तारी, हिरासत और डिपोर्ट सबसे ज्यादा हुए। आइस ने हिस्पैनिक और अश्वेत मूल के लोगों पर दक्षिणी राज्यों में कार्रवाई की।

ग्रीन कार्ड मिला हुआ, लेकिन फिर भी हफ्ते भर तक हिरासत में रखा कैलिफोर्निया की 60 साल की भारतीय मूल की रेस्टोरेंट संचालक बबली (बदला हुआ नाम) को हिरासत में लिया गया। उन्हें ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़ी बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया के लिए इमिग्रेशन ऑफिस में बुलाया। बबली 1994 से अमेरिका में रह रही हैं।

उनका ग्रीन कार्ड भी मंजूर हो चुका है। परिवार वालों का आरोप है कि भारतीय होने के कारण उन्हें परेशान किया गया, हफ्ते भर बाद हिरासत से छोड़ा। कैलिफोर्निया में आइस ने 850 से ज्यादा भारतीयों की गिरफ्तारी की है। एएपीआईके अनुसार डेमोक्रेटिक राज्य कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो, बेकर्सफील्ड, स्टॉकटन और सैन बर्नार्डिनो में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई।

2025 में अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की संख्या 16 साल में सबसे ज्यादा इमिग्रेशन एजेंसी (आईस) के एक अधिकारी के अनुसार अवैध प्रवासियों के खिलाफ इनकी धरपकड़ और डिपोर्टेशन दोनों की संख्या बढ़ी है। इस साल के अंत तक डिपोर्ट किए जाने वाले अवैध प्रवासियों की रिकॉर्ड संख्या होने वाली है। पिछले साल यानी 2025 में डिपोर्ट किए गए तीन हजार से ज्यादा भारतीयों में सभी ऐसे थे, जो अवैध रूप से अमेरिका में आए थे।

आईस ने जून में ही 801 भारतीयों को रिमूवल ऑर्डर (वापसी आदेश) जारी किया। हालांकि, इस रिमूवल ऑर्डर से तुरंत डिपोर्टेशन नहीं होता है। इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की जा सकती है या फिर संबंधित व्यक्ति अपनी इच्छा से अमेरिका को छोड़ सकता है। 2025 में डिपोर्ट किए गए भारतीय

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।