देश

अमेरिका की आई सामत! ईरान संघर्ष के बीच रूस का बड़ा एलान, राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले पुतिन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका की आई सामत! ईरान संघर्ष के बीच रूस का बड़ा एलान, राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले पुतिन

US Iran Conflict: अमेरिका ईरान के बीच साल की शुरूआत से संघर्ष चल रहा है. हालांकि एक बार फिर दोनों देशों के बीच शांति वार्ता पर चर्चा चल रही है. इसी बीच रूस ने बड़ा एलान किया है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को तुर्कमेनिस्तान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की.

पुतिन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय संघर्ष को खत्म करने में मदद के लिए रूस अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार है.

रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा मुद्दा क्षेत्र में जारी संघर्ष है.

उन्होंने कहा कि रूस जानता है कि ईरान इस संघर्ष को खत्म करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है. पुतिन ने दावा किया कि यह संघर्ष ईरान की गलती के बिना शुरू हुआ.

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से विवाद सुलझाने के लिए नए प्रस्ताव पेश किए हैं. क्या बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन? पुतिन ने आगे कहा कि राष्ट्रपति महोदय, आप हमारी स्थिति को जानते हैं.

हम इस संकट को सुलझाने में आपकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि इस बैठक से रूस और ईरान के आपसी संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्र में जारी संघर्ष पर चर्चा करने का मौका मिला है.

पुतिन ने कहा कि हाल ही में बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के दौरान भी दोनों नेता मिले थे.

अब इस बैठक में उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने, क्षेत्र के हालात पर चर्चा करने और मौजूदा समस्याओं के समाधान के रास्ते तलाशने का अवसर मिला है.

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए बुनियादी समझौते के बाद से उनके संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं.

रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पुतिन ने दोनों देशों के बीच सहयोग को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने वाला बताया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।