विदेश

अमेरिका में अभी खत्म नहीं हुआ हवाई संकट, अब तक हजारों उड़ानें रद्द; आज भी यात्रियों को हो सकती है परेशानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका में अभी खत्म नहीं हुआ हवाई संकट, अब तक हजारों उड़ानें रद्द; आज भी यात्रियों को हो सकती है परेशानी

US Flight Crisis: अमेरिका में हवाई यात्रा पर आया संकट अभी भी पूरी तरह से थमा नहीं है. इसके आज यानी रविवार को भी जारी रहने की आशंका है.

बता दें कि अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का असर देशभर की हवाई सेवाओं पर देखने को मिल रहा है.

शुक्रवार से शुरू हुए इस संकट के चलते अब तक हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि बड़ी संख्या में देरी से उड़ानों का संचालन हो रहा है.

हालात सामान्य करने के लिए FAA और विभिन्न एयरलाइंस लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन यात्रियों को रविवार (15 नवंबर) तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने शनिवार को स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार देर रात तक हवाई सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद कम है.

उन्होंने प्रभावित यात्रियों से असुविधा के लिए अफसोस जताया और भरोसा दिलाया कि तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के साथ-साथ हवाई यातायात व्यवस्था को स्थिर करने का काम तेजी से किया जा रहा है. 6,150 से अधिक उड़ानें रद्द, हजारों फ्लाइट्स में देरी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम 6:45 बजे (स्थानीय समय) तक अमेरिका में 6,150 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं.

इसके अलावा 7,300 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन देरी से हुआ. वहीं शुक्रवार को स्थिति इससे भी ज्यादा गंभीर रही थी. उस दिन करीब 9,200 उड़ानें रद्द की गई और लगभग 7,500 फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं.

इस तकनीकी समस्या का असर अगले दिन के शेड्यूल पर भी पड़ने लगा.

उसके बाद शनिवार शाम तक रविवार के लिए निर्धारित 530 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं.

वहीं लगातार बदलते शेड्यूल के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की नई तारीख और समय को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है.

एयरलाइंस के लिए चुनौती बना विमान और क्रू की व्यवस्था बहाल करना वहीं दूसरी ओर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से तकनीकी व्यवस्था सुधारने की लगातार कोशिश की जा रही है.

लेकिन एयरलाइंस के सामने मुश्किल सिर्फ रद्द हुई उड़ानों को दोबारा शुरू करने की नहीं है.

बल्कि बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित होने से विमान, पायलट और केबिन क्रू को उनके निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने की भी है. क्योंकि फ्लाइट कैंसिल होने से वह अपने निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं.

ऐसे में विमानों और कर्मचारियों को दोबारा सही जगह तैनात करना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) प्रमुख ने कहा है कि व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है.

हालांकि, यात्रियों को राहत मिलने में समय लग सकता है, क्योंकि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद भी एयरलाइंस को अपना पूरा परिचालन शेड्यूल व्यवस्थित करना होगा. कैसे शुरू हुई अमेरिका में हवाई सेवाओं की यह समस्या?

बता दें कि इस पूरे संकट की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब FAA ने तकनीकी गड़बड़ी के चलते देशभर में ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया.

जिसके चलते अमेरिका में उड़ानों का संचालन करीब पांच घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रहा.

जो 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद अमेरिकी हवाई यातायात व्यवस्था में आई सबसे बड़ी देशव्यापी बाधाओं में से एक माना गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए व्हाइट हाउस में भी आपात बैठक आयोजित की गई.

अधिकारियों ने सिचुएशन रूम में हालात की समीक्षा की और तकनीकी खराबी के संभावित कारणों पर चर्चा की.

शुरुआती दौर में साइबर हमले की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन जांच के बाद इसे तकनीकी समस्या बताया गया.

L3 हैरिस के के राउटर से जुड़ी थी तकनीकी गड़बड़ी अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी के मुताबिक, एफएए के ठेकेदार L3 हैरिस की ओर से एक दूरस्थ केंद्र में कम से कम एक नया राउटर लगाए जाने के बाद यह समस्या सामने आई.

इसी तकनीकी गड़बड़ी ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम के कामकाज को प्रभावित कर दिया. जिसका असर देशभर की उड़ानों पर देखने को मिला.

फिलहाल FAA तकनीकी खामी को ठीक करने और हवाई यातायात को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश कर रहा है.

वहीं दूसरी ओर एयरलाइंस यात्रियों की सुविधा और अपने परिचालन को दोबारा व्यवस्थित करने की कोशिश कर रही हैं.

ऐसे में रविवार देर शाम तक सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई है लेकिन पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल होने में और समय लग सकता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में हवाई सेवाएँ प्रभावित हुई हैं। यह विषय हवाई यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हजारों उड़ानें रद्द हुई हैं और यात्रियों को अपनी योजनाएँ बदलनी पड़ रही हैं। यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि आधुनिक विमानन नेटवर्क कितने परस्पर निर्भर हैं और एक छोटी सी खराबी से भी व्यापक व्यवधान पैदा हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यात्रा योजनाओं में देरी, आर्थिक नुकसान और

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।