विदेश

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

अच्छी कमाई होने के बावजूद अगर अचानक नौकरी चली जाए या कोई बड़ा खर्च सामने आ जाए, तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है.

अमेरिका में भी बड़ी संख्या में लोग ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं.

पियू रिसर्च सेंटर के एक सर्वे के मुताबिक, अमेरिका के 53 फीसदी वयस्कों के पास इतनी बचत नहीं है कि वे बिना कमाई के तीन महीने तक अपने खर्च चला सकें.

इससे पता चलता है कि वहां कई लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

हर महीने के बिल चुकाना भी मुश्किल

सर्वे में लोगों की रोजमर्रा की आर्थिक परेशानियां भी सामने आईं.

करीब 27 फीसदी अमेरिकी वयस्कों ने बताया कि वे किसी सामान्य महीने में अपने कुछ बिल पूरे नहीं चुका पाते या उन्हें आंशिक भुगतान करना पड़ता है.

इसके अलावा, 44 फीसदी लोगों को पिछले एक साल में कम से कम एक जरूरी खर्च उठाने में परेशानी हुई.

इनमें इलाज, आने-जाने का खर्च, घर का किराया या होम लोन और खाने-पीने की चीजें शामिल हैं. कम आय वाले लोगों के लिए इन जरूरतों को पूरा करना विशेष रूप से कठिन रहा.

कम कमाई वाले लोगों की स्थिति ज्यादा खराब

सर्वे में आमदनी के आधार पर लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा अंतर दिखाई दिया.

कम आय वाले लोगों में 77 फीसदी के पास तीन महीने का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी बचत नहीं है. वहीं, मध्यम आय वर्ग के 52 फीसदी लोगों के पास भी ऐसा फंड नहीं है.

इसके मुकाबले ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की स्थिति बेहतर है.

इस वर्ग के करीब 20 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके पास तीन महीने तक के खर्च के लिए पर्याप्त बचत नहीं है.

इन आंकड़ों से साफ है कि कम आमदनी वाले परिवारों के लिए अचानक आने वाले खर्च संभालना ज्यादा मुश्किल हो सकता है .

भविष्य के लिए बचत नहीं कर पा रहे लोग

सर्वे के अनुसार, 54 फीसदी अमेरिकी पिछले एक साल में भविष्य के लिए पैसे नहीं बचा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।