अमेरिका में दिवाली पर होगी सरकारी छुट्टी? भारतीय मूल के सांसदों ने संसद में पेश किया 'दिवाली डे एक्ट' बिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Diwali Federal Holiday in US: दिवाली की रोशनी अब दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका तक पहुंच चुकी है.
भारतीयों का यह प्रमुख त्योहार अब अमेरिकी समाज और राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.
हालात ऐसे हैं कि अमेरिका की सरकार भी जल्द दिवाली के महत्व को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर सकती है.
दरअसल, अमेरिकी संसद में इसे फेडरल छुट्टी घोषित करने के लिए एक बार फिर बिल पेश किया गया है.
खास बात यह है कि पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों समेत 19 सांसद इस पहल के समर्थन में उतर आए हैं.
अमेरिका में दिवाली को आधिकारिक फेडरल छुट्टी का दर्जा दिलाने की कोशिश एक बार फिर शुरू हो गई है.
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य ग्रेस मेंग ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 'दिवाली डे एक्ट' दोबारा पेश किया है. इस बिल को कुल 19 सांसदों का समर्थन मिला है.
इनमें भारतीय मूल के पांच सांसद राजा कृष्णमूर्ति, सुहास सुब्रमण्यम, श्री थानेदार, रो खन्ना और अमी बेरा शामिल हैं.
अगर बिल पास हो जाता है तो दिवाली अमेरिका की 12वीं आधिकारिक फेडरल छुट्टी बन जाएगी. क्यों पेश हुआ बिल? ग्रेस मेंग कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस (CAPAC) की प्रमुख हैं.
उन्होंने कहा कि दिवाली को फेडरल छुट्टी का दर्जा मिलने से अमेरिकी नागरिक इस त्योहार के महत्व और इसकी सांस्कृतिक परंपराओं को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.
उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसा देश होना चाहिए, जहां सभी समुदायों की परंपराओं और संस्कृतियों का सम्मान हो.
कई धर्मों के लोगों के लिए खास है दिवाली बिल में दिवाली को दीपावली और रोशनी के त्योहार के नाम से भी बताया गया है.
इसमें कहा गया है कि हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है.
इसके अलावा दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और इंडो-कैरिबियन समुदायों के लोग भी इसे बड़े स्तर पर मनाते हैं.
ग्रेस मेंग के मुताबिक, अलग-अलग समुदायों के लिए दिवाली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भले ही अलग हो, लेकिन यह त्योहार सभी को एक साथ जोड़ता है. यह बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का संदेश देता है.
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विषय यह है कि अमेरिकी कांग्रेस में दिवाली को फेडरल छुट्टी घोषित करने के लिए बिल पेश किया गया है, जिससे भारतीय मूल के सांसदों का प्रयास दिखाई देता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि दिवाली जैसी भारतीय परंपरा अब अमेरिकी समाज और राजनीति में अपनी पहचान बना रही है, और यदि स्वीकृत हुई तो यह सांस्कृतिक विविधता को मान्यता देगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है: भारतीय समुदाय को गर्व और स्वीकार्यता मिलेगी, साथ ही अन्य धर्मों के लोगों को भी समावेशी वातावरण का अनुभव होगा, जिससे बहुसा