अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, 5 ईरानी तेल टैंकर तबाह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 09, नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से बढ़ गया है। इससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान के कच्चे तेल के पांच टैंकर नष्ट कर दिए हैं।वाशिंगटन के अनुसार पिछले दो दिनों में एक अमेरिकी युद्धपोत पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर- आईआरजीसी ने हमले किए थे।
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये हमले पिछले दो दिनों में अमरीकी युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के ईरान के दो प्रयासों के जवाब में किए गए। ओमान की खाड़ी में नष्ट किए गए ईरानी जहाजों में किविक, चारमीनार, होराइजन-1 और रीस्को शामिल थे।
इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बहरीन और कुवैत के बंदरगाहों के पास टैंकरों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान ने पडोसी बंदरगाहों पर लंगर डाले हुए या बंदरगाहों के अंदर खडे जहाजों को वहां से निकलने को कहा है। आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार सैन्य टकराव के कारण मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है। इस बार अमेरिकी नौसेना ने ईरान के पाँच तेल टैंकर नष्ट कर दिए, जिससे दोनों देशों के बीच वैचारिक और रणनीतिक संघर्ष गहरा हुआ। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालती है और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर असर डाल सकती है। आम जनता पर इसके परिणामस्वरूप तेल की कीमतों में वृद्धि, ऊर्जा आपूर्ति में अस्थिरता, और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना बढ़ सकती है।