अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.82 डॉलर बढ़कर 106.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 1.14 डॉलर बढ़कर 93.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में तेजी की बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर बढ़ती चिंता है। यह समुद्री मार्ग दुनिया की तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है।
फाइल फोटो