विदेश

अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप ने किया गर्मजोशी से स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सितंबर 24, नई दिल्ली: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन अमेरिका पहुंच चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी ने वॉशिंगटन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए 100 फीट लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया था। इस दौरान अमेरिकी और चीनी ध्वजों के साथ औपचारिक स्वागत समारोह हुआ।

यह स्वागत सामान्य प्रोटोकॉल से अलग रहा। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों को लेकर जारी तनाव के बीच शी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस संबंध में जानकारी दी है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार समझौते की अवधि को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

दोनों देशों के प्रतिनिधि व्यापार संघर्ष को कम करने के लिए मौजूदा ट्रूस को 10 जनवरी तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच कुछ क्षेत्रों में टैरिफ कम करने, ड्रग तस्करी रोकने में सहयोग बढ़ाने और सैन्य स्तर पर संवाद मजबूत करने को लेकर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।