विदेश

अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके, इतने करोड़ हुई कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके, इतने करोड़ हुई कमाई

रणबीर कपूर और यश की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में पहुत बड़े पैमाने पर रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है.

भारी-भरकम बजट में बनी रामायण के प्रमोशन के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म को अमेरिका में भी अच्छी खासी स्क्रीन मिलेगी. नॉर्थ अमेरिका में इसकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

इसमें इसके अब तक 16 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर डाली.

अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम

'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने शुरुआती आंकड़ों में नॉर्थ अमेरिका में अच्छी कमाई कर ली है. 'फिल्म्स डिस्कोर्स' की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग में रामायण के 16,012 टिकट बिके हैं.

इन टिकटों से मूवी ने अब तक टोटल 317.9 हजार अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा कमा लिए हैं. भारतीय मुद्रा में ये रकम करीब 3.03 करोड़ रुपये होती है.

उम्मीद है कि आसानी से फिल्म अमेरिका में एडवांस बुकिंग में 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर लेगी. क्योंकि अभी इसकी रिलीज में करीब तीन हफ्ते का वक्त बाकी है.

आंकड़े बता रहे हैं कि रामायण नॉर्थ अमेरिका में जबरदस्त ओपनिंग लेने के आलावा फर्स्ट वीकेंड में भी जबरदस्त कमाई कर सकती है

अमेरिका में 20 डॉलर है टिकट की कीमत

बता दें कि अमेरिका में रामायण की एक टिकट की एवरेज कीमत 20 डॉलर (करीब 1900 रुपये) है. इसके टिकट फैंडैंगो (Fandango) जैसी साइट पर बिक रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती 24 घंटों में ही उत्तरी अमेरिका में एडवांस बुकिंग से रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई 150 हज़ार अमेरिकी डॉलर तक हो गई थी. जबकि अब ये आंकड़ा डबल हो चुका है.

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

रणबीर कपूर भगवान श्री राम और यश, रावण के किरदार में हैं.

सनी देओल ने हनुमान जी और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. अरुण गोविल राजा दशरथ और रवि दुबे, लक्ष्मण जी के किरदार में हैं. फिल्म द

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।