विदेश

अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर आदित्यपुर में बना 85 फीट का पंडाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर आदित्यपुर में बना 85 फीट का पंडाल

अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर आदित्यपुर में बना 85 फीट का पंडाल, क्रिस्टल और कांच की सजावट बनी आकर्षण का केंद्र, चंदन नगर की विद्युत सज्जा से जगमगाया पंडाल, दूर-दूर से दीदार को पहुंच रहे लोग।

Short Headline: अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर आदित्यपुर में बना 85 फीट का पंडाल

पूजा पंडाल, सरायकेला-खरसावां, अनूप

आदित्यपुर में 85 फीट ऊंचा भव्य दुर्गापूजा पंडाल

अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर निर्माण

क्रिस्टल और कांच की सजावट बनी आकर्षण का केंद्र

चंदन नगर की विद्युत सज्जा से जगमगाया पंडाल

एंकर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एस टाइप मैदान में 85 फीट ऊंचा भव्य दुर्गापूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर तैयार इस पंडाल में क्रिस्टल और कांच की आकर्षक सजावट की गई है। पंडाल के उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन और इसकी भव्यता देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01 सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर एस टाइप मैदान में अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर 85 फीच ऊंचा और 100 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के कांथी से आए कारीगरों ने इसे तैयार किया है। इसका उद्घाटन ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह और महापौर संजय सरदार ने किया।

बाइट- अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक, ईचागढ़

वीओ 02 पंडाल के आंतरिक और बाहरी हिस्सों में क्रिस्टल और कांच का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा को भी कांच और फाइबर से तैयार किया गया है। पंडाल की भव्यता को निखारने के लिए चंदन नगर के कलाकारों ने विशेष विद्युत सज्जा की है। रोशनी, कांच की चमक और मंदिर की कलाकृति लोगों को खूब पसंद आ रही है।

बाइट- मनोज सिंह, संरक्षक, दुर्गापूजा कमेटी

अंतिम वीओ आस्था, कलात्मकता और आकर्षक रोशनी से सजा आदित्यपुर का यह दुर्गापूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। मंदिर की भव्य आकृति और क्रिस्टल-कांच की सजावट के बीच मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी है।

सरायकेला-खरसावां से अनूप मिश्रा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।