अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद AI कंपनियों को झटका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
06 नवंबर, नई दिल्ली : अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। AI डेवलपमेंट और डेटा सेंटर निर्माण पर लगाम लगाने के पक्ष में चुनाव लड़ने वाले डेमोक्रेट्स की जीत से निवेशकों की चिंता बढ़ गई।डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल किया है।
इसका असर अमेरिकी शेयर बाजार पर दिखा। टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख इंडेक्स नैस्डैक में 5.5% से ज्यादा की गिरावट आई। डॉव जोन्स के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार से करीब 2.5 लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू खत्म हो गई। टेक्सास की नवनिर्वाचित डेमोक्रेटिक गवर्नर जीना हिनोजोसा ने नए डेटा सेंटर निर्माण पर रोक लगाने का वादा किया है।
पहले से ही AI पर भारी निवेश के रिटर्न को लेकर सवाल उठ रहे थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाजार में गिरावट के लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को जिम्मेदार ठहराया।