राजनीति

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर किया कब्जा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर किया कब्जा

04 नवंबर, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में करारी शिकस्त मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी निचले सदन में डेमोक्रेट्स ने 228 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ 139 सीटों पर सिमट गई है।

वहीं सीनेट में भी डेमोक्रेट्स ने 54 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है, जबकि रिपब्लिकन के खाते में 44 सीटें आई हैं। दो सीटों पर नतीजे अभी बाकी हैं। इस नतीजे को ट्रंप की नीतियों के खिलाफ जनता की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। महंगाई, बढ़ती जीवन लागत, टैरिफ और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में होते हैं। अब दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से ट्रंप के अगले दो साल के कार्यकाल में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।